Star Bseb

हमारे WhatsApp Group में जुड़ें  👉

Star Bseb

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Join Telegram group Join Now

Class 10th Sanskrit subjective question board exam 2022|Sanskrit subjective questions class 10th |

Sanskrit objective &subjective question Class 10th 

(1) किसे आत्म -दर्शन होता है?
उत्तर-बृहदारण्य उपनिषद में वर्णन आया है यागबाल की पाली मैत्रेयी आत्म दर्शन में रुचि लेती है जिन्हें यागवल्क स्वयं शिक्षा देते हैं।

(2) पाटलिपुत्र शब्द किस आधार पर प्रचलित हुआ? और
उत्तर-पाटलिपुत्र शब्द पाटल से प्रचलित हुआ है यानी गुलाब के फूल की खेती पाटलिपुत्र में होती थी इसी से यह शब्द प्रचलित हुआ।

(3) मध्यकाल में पाटलिपुत्र 1000 वर्ष पुराना था ,यह कैसे पता चला?
उत्तर-मध्यकाल में पाटलिपुत्र 1000 वर्ष जीर्ण शीर्ण अवस्था में रहा जिसका संकेत मुद्राराक्षस तथा अनेक साहित्यिक ग्रंथों में मिलता है।

(4) निर्गतियों एवं अहाथों में आलसी को प्रथम क्यों माना गया है?
उत्तर-दुखी मनुष्यों में से पहला स्थान अलसी को आता है वह भूख शांत करने के लिए कोई भी काम कर सकता है।

(5) अलसशाला का खर्च क्यों बढ़ गया?
उत्तर-अलसशाला से लाभ धूर्त आलसी लेने लगे थे । जिससे खजाना खाली पड़ा था। धूर्त आलसी पर खर्च अधिक हो रहा था।

सभी सब्जेक्ट का फ्री में तैयारी करने के लिए यहां क्लिक करें👈👈👈👈👈👈

(6) बृहदारण्यकोपनिषद मैं क्या वर्णित है?
उत्तर-बृहदारण्य उपनिषद में यागवल्क ने अपनी पत्नी मैत्रेयी को दर्शन शास्त्र तथा आत्मतत्व की शिक्षा देते हैं यही वर्णन किया गया है।

(7) लौकिक संस्कृत साहित्य के प्रमुख संस्कृत लेखिकाओं का उल्लेख करें।
उत्तर-लौकिक संस्कृत साहित्य में चालीस कवयित्रियों का नाम आया है उनमें विजयंका प्रथम मानी जाती है।

(8) भारत भूमि का गुणगान करते हुए देवगन क्या कहते हैं?
उत्तर-भारत की भूमि का गुणगान करते हुए देवता लोग कहते हैं कि धन्य है यह भारत की भूमि जहाँ मनुष्य क्या देवता लोग भी जन्म लेने के लिए तरसते हैं।

(9) जन्मपूर्व संस्कारों का उद्देश्य क्या है?
उत्तर-जन्म के पूर्व संस्कार का उद्देश्य है गर्थ रक्षा शिशु में संस्कार जगना तथा गर्थवती की प्रसन्नता के लिए संस्कार किए जाते थे।

(10) शिक्षा की समाप्ति पर गुरु शिष्य को क्या उपदेश देते थे?
उत्तर-शिक्षा समाप्ति पर गुरु जो शिष्य को निम्न उपदेश देकर घर भेजते थे सत्य बोलो धर्म का आचरण करो तथा घमंड न करो।

(11) सम्पन्नता चाहने वाले मनुष्य को किन दोषौं का परित्याग करना चाहिए?
उत्तर-सम्पन्नता चाहने वाले मनुष्य को निद्रा, तद्रा, क्रोध आलस और दीर्घ सुत्रता त्याग देनी चाहिए।

(12) भीखनटोला गाँव देखने आये शिक्षक ने कैसे बालक को देखा?
उत्तर-शिक्षक ने भीखनटोला गाँव देखने के दौरान खेलते हुए एक दलित बालक को देखा जिससे वे प्रभावित हो गए थे और बालक को पढ़ने के लिए प्रेरित किए।

(13) मूलशंकर में वैराग्य भाव कैसे उत्पन्न हुआ?
उत्तर-मूल शंकर ने देखा शिव पर चढ़ाए गए प्रसाद को मूसा चींटी खा रही है जिससे उन्हें ज्ञात हुआ की मूर्ति में भगवान नहीं होते हैं। इससे उन्हें वैराग्य उत्पन्न हो गया।

(14) चकवापक्षी मंदाकिनी की शोभा किस प्रकार बढा रहे हैं?
उत्तर-चकवापक्षी अपने मधुर आवाज से साथी को बुला रही है। जीनकी मधुर आवाज मंदाकिनी की शोभा बढ़ा दी है।

(15) व्याघ्रपथिककथा से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर-व्याघ्रपथिक कथा से हमें लालच ना करने की शिक्षा तथा सोच समझकर काम करने तथा हिंसात्मक जानवर पर विश्वास ना करने की शिक्षा मिलती है।

(16) शांति स्थापित करने का क्या उपाय है?
उत्तर-शांति स्थापित करने का नियम उपाय है। चिंता को विद्वानों तथा महापुरुषों के जीवन चरित्र को अपनाया जाए और उनके मार्गदर्शन पर चला जाए। संसार में शांति स्थापित करने का यही ठोस उपाय है।

(17) कर्ण की दानवीरता या चरित्र का वर्णन अपने शब्दों में करें।
उत्तर-कर्ण सूर्यपुत्र है। जन्म से ही उसे कवच और कुंडल प्राप्त है। जब तक कर्ण के शरीर में कवच कुंडल है तब तक वह अज्ञेय है। उसे कोई मार नहीं सकता है। कर्ण महाभारत युद्ध में कौरवों के पक्ष में युद्ध करता है। अर्जुन इंद्रपुत्र है। इंद्र अपने पुत्र हेतु छलपूर्वक कर्ण से कवच और कुंडल लौटाता है। इंद्री इसका लाभ उठाकर दान में कवच कुंडल मांग लेता है। सब कुछ जानते हुए भी इंद्र को कर्ण अपना कवच कुंडल दे देता है।

(18) छह प्रकार के दोष कौन हैं? पठित पाठ्य के आधार पर वर्णन करें।
उत्तर-छह प्रकार के दोष है- निद्रा , तद्रा, आलस्य, दीर्घ सूत्रता, भय, क्रोध इन्हें छोड़ने से ही ऐश्वर्या एवं धन प्राप्ति संभव है।

(19) स्वामी दयानंद समाज सुधारक थे, कैसे?
उत्तर-स्वामी दयानंद ने समाज की कुरीतियों को दूर कर सुधारात्मक कार्य किया। इन्होंने जातिवाद की विषमताओं को हटाया। छुआछूत की परंपरा को दूर किया। स्त्रियों की हो रही दुर्दशा को टोका। स्त्री -शिक्षा को बढ़ावा दिया और विधवा स्थिति- सुधारी।

(20) अलसशाला में आग लगने पर क्या हुआ?
उत्तर-अलसशाला में आग लगने पर लगे आग को बढ़ते देखकर सभी धूर्त लोग भाग गये। इसके बाद कुछ आलसी लोग भी भाग गये

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!