Star Bseb

हमारे WhatsApp Group में जुड़ें  👉

Star Bseb

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Join Telegram group Join Now

Haryana Govt New Update 2023 : हरियाणा सरकार ने रिटाइर हुए पत्रकारों को दिया खुसखबरी, जानिए पूरी जानकारी 

Haryana Govt New Update 2023 : हरियाणा सरकार ने रिटाइर हुए पत्रकारों को दिया खुसखबरी, जानिए पूरी जानकारी 

Haryana Govt New Update 2023

HARYANA सरकार ने विभिन्न मीडिया संस्थानों से Retire हो चुके राज्य के 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के पत्रकारों का हाथ उम्र के उस पड़ाव में थाम लिया, जब उन्हें किसी सहारे की बहुत अधिक जरूरत होती है। उस समय इन पत्रकारों के पास ना तो कोई अखबार होता है और ना ही आर्थिक आय का कोई स्थाई माध्यम नजर आता है। ऐसे में CM Manohar Lal की सरकार ने राज्य के पत्रकारों को उनकी रिटायरमेंट के बाद 15 हजार रुपए प्रतिमाह पेन्शन देने की घोषणा कर बड़ा दिल दिखाया है।

Haryana Govt New Update 2023 Overview 

Post About 

Haryana Govt New Update 2023

Launched By  STARBSEB
Article About 

हरियाणा सरकार ने रिटाइर हुए पत्रकारों को दिया खुसखबरी

Official Website  Click Here

राजस्थान और पंजाब राज्य से भी ज्यादा मिलेगा पेंशन

CM Manohar Lal द्वारा पत्रकारों को दी जाने वाली 15 हजार रुपए प्रतिमाह की पेन्शन पूरे देश में सबसे अधिक है। पंजाब में 12 हजार और राजस्थान में 14 हजार रुपए प्रतिमाह पेन्शन मिलती है। हालांकि, विभिन्न पत्रकार संगठनों की मांग को देखते हुए CM Manohar Lal ने घोषणा की थी कि वे 11 हजार रुपए प्रतिमाह पेन्शन करेंगे, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जब इस बिंदु पर चर्चा हुई तो उन्हें पंजाब और राजस्थान में मिलने वाली पेन्शन राशि की जानकारी दी गई।

इस पर CM ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों से पूछा कि दिन रात बिना धूप-छांव और गर्मी-सर्दी तथा बरसात-सूखे में काम करने वाले पत्रकारों के कल्याण पर हमें क्या फैसला लेना चाहिए। पेन्शन प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु पर उसकी जीवन साथी को आधी पेन्शन दी जाएगी।

10,000 से बढ़ाकर 15,000 की गई पेंशन

पूरी कैबिनेट ने फैसला CM Manohar Lal पर छोड़ दिया और उन्होंने एक झटके में बड़ा दिल दिखाते हुए प्रतिमाह पेन्शन की राशि सीधे 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी। भविष्य में इस राशि के बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। प्रदेश सरकार अब पत्रकारों के कल्याण के लिए उन्हें कैशलेस इलाज के दायरे में लाने के साथ-साथ हाउसिंग प्रोजेक्ट के माध्यम से सस्ते फ्लैट का लाभ देने की दिशा में भी गंभीरता से काम कर रही है।

HARYANA पत्रकार संघ के अध्यक्ष केबी पंडित, मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी, HARYANA press club चंडीगढ़ के प्रधान राजेश जैन और चंडीगढ़ एंड HARYANA जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह बराड व चेयरमैन बलवंत तक्षक ने पत्रकारों की पेन्शन 15 हजार रुपए प्रतिमाह करने के फैसले पर CM Manohar Lal की सराहना की है

Disclaimer:- हमारे द्वारा दिया गया यह जानकारी हम और हमारी टीम आप तक पहुंचाती है हमारा उद्देश्य है शिक्षा जानकारी, सरकारी योजना, लेटेस्ट जॉब तथा डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाना है, जिससे आप इसके बारे में अच्छी तरह जान सके, इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा। धन्यवाद

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!