Star Bseb

हमारे WhatsApp Group में जुड़ें  👉

Star Bseb

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Join Telegram group Join Now

KVS Online Admission Form 2024-25 Update: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें। 

KVS Online Admission Form 2024-25 Update: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें। 

KVS Online Admission Form 2024-25 Update:

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में विद्यार्थियों को केवीएस में एडमिशन का इंतजार है। बता दें कि जब एडमिशन आरंभ हो जाएंगे तो उसके बाद केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा। ‌

केवीएस हमारे देश का एक बहुत ही शीर्ष का सरकारी स्कूल है जिसकी वजह से ज्यादातर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का दाखिला इस स्कूल में हो जाए। ‌यही वजह है कि जब इस विद्यालय में दाखिले शुरू होते हैं तो काफी ज्यादा भीड़ होती है।

अगर आप भी अपने बच्चे केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आज हम बताएंगे की एडमिशन की प्रक्रिया कब से शुरू हो सकती है। इसके साथ हम आपको अन्य दूसरी सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स भी बताएंगे।

KVS Online Admission Form 2024-25

केंद्रीय विद्यालय में अधिकतर उन लोगों के बच्चों को दाखिला दिया जाता है जो सरकारी नौकरी करते हैं। इस वजह से यहां पर कक्षा में सीटों की जो संख्या होती है वह फिक्स रखी जाती है। हर साल जब पहली कक्षा में एडमिशन आरंभ होते हैं तो तब लाखों की तादाद में अभिभावक आवेदन देते हैं।

लेकिन हर किसी को दाखिला देना संभव नहीं होता। अगर साल 2024 में केंद्रीय विद्यालय‌ में फर्स्ट क्लास के एडमिशन की बात करें तो इसके लिए अभी कोई सूचना नहीं आई है। ‌परंतु सूत्रों के अनुसार 27 मार्च 2024 से पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन होता है लॉटरी सिस्टम से

केंद्रीय विद्यालय में फर्स्ट क्लास के लिए जब अभिभावक आवेदन दे देते हैं तो उसके बाद सभी बच्चों को दाखिला देना संभव नहीं होता। भारी मात्रा में रजिस्ट्रेशन होता है जिसकी वजह से फैसला लेने के लिए लॉटरी सिस्टम का सहारा लिया जाता है।

इस प्रकार से लॉटरी के माध्यम से जिन बच्चों का नाम चुना जाता है केवल उन्हें ही केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन मिल पाता है। यहां बता दें कि यह लॉटरी सिस्टम ऑफलाइन कराया जाता है और उसके बाद ही फिर दाखिले आरंभ होते हैं। ‌

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन हेतु पात्रता

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2024 के लिए जरूरी है कि बच्चों के माता-पिता भारत के नागरिक हो। यदि किसी बच्चे के अभिभावक किसी वजह से भारत में रह रहे हैं लेकिन विदेशी हैं तो ऐसे में वे भी आवेदन दे सकते हैं। इसलिए केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए यह दोनों पात्रता होना बहुत अनिवार्य है। ‌

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आयु सीमा

केंद्रीय विद्यालय में जो माता-पिता अपने बच्चे का पहली कक्षा में दाखिला करवाने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए एक बार वह बच्चे की आयु अवश्य देख लें। यहां जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए जरूरी है कि बच्चा 31 मार्च तक 6 साल पूरे कर चुका होना चाहिए।

सभी माता-पिता इस बात का ध्यान रखें कि अगर उनका बच्चा 6 वर्ष का नहीं है तो तब उसे केंद्रीय विद्यालय में दाखिला नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा 7 साल पहली कक्षा में दाखिले के लिए अधिकतम आयु निर्धारित की गई है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट भी देने होते हैं। बता दें कि इसके लिए बच्चे के जन्म का प्रमाण पत्र और अगर कोई बच्चा किसी आरक्षित श्रेणी से संबंध रखता है तो उसका प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। इस प्रकार से एक पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र जैसे भी दस्तावेज देने पड़ते हैं।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

यदि आप पहली कक्षा में अपने बच्चे के दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करना है :-

  • केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा के दाखिले के लिए सबसे पहले आपको केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट को जाकर ओपन कर लेना है।
  • इस प्रकार से विद्यालय की वेबसाइट के होम पेज पर पहली कक्षा से संबंधित ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का एक लिंक आपको मिलेगा उसके ऊपर आपको क्लिक करना है। ‌
  • इसके पश्चात आपको सभी आवश्यक दिशा निर्देश को सही से पढ़ लेना है और फिर आगे बढ़ना है। ‌
  • इसके बाद फिर आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है और उसमें जो भी जानकारी आपसे मांगी जाए वह आपको ठीक-ठीक भर देनी है।
  • जब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा तो उसके पश्चात आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।
  • आप इस ओटीपी को वेरीफाई करने के लिए दर्ज कर दें।
  • इस प्रकार से पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपूर्ण हो जाएगी इसके बाद आपको इसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना है।
  • अब आगे के चरण में आपको फॉर्म को पूरा भर देना है और इसके अलावा जो भी दस्तावेज अपलोड करने के लिए आपसे कहे जाएं वह सब भी आपको अपलोड कर देने हैं।

केंद्रीय विद्यालय हमारे देश भारत का एक बहुत ही टॉप क्लास स्कूल है। इस विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला करवाना हर मां-बाप का सपना होता है। इस बार भी अभिभावक बहुत बेसब्री के साथ एडमिशन होने की प्रक्रिया की राह देख रहे हैं। लेकिन अभी तक इसकी तिथि के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। परंतु ऐसी आशा है कि मार्च के अंत तक या फिर अप्रैल के शुरुआत में केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू हो जाएंगे।

Some important link

Joining  my WhatsApp Click Here 
Joining my telegram Click Here 
SHIKSHASEWA Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!