Star Bseb

हमारे WhatsApp Group में जुड़ें  👉

Star Bseb

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Join Telegram group Join Now

Bihar Professor Bharti 2023 : बिहार में प्रोफेसर के पदों पर होगी बम्पर बहाली, विश्वविद्यालय आयोग ने जारी किया नोटफकैशन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी।

Bihar Professor Bharti 2023 : बिहार में प्रोफेसर के पदों पर होगी बम्पर बहाली, विश्वविद्यालय आयोग ने जारी किया नोटफकैशन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी।

Bihar Professor Bharti 2023

बिहार के विश्वविद्यालयों में 4108 और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त होंगे। शिक्षा विभाग ने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग को असिस्टेंट प्रोफेसर के बैकलॉग और खुली रिक्तियों का ब्योरा भेज दिया है। इसके मुताबिक कुल शेष रह गई रिक्तियां 4,108 हैं। इसमें 3,353 चालू और शेष 755 बैकलॉग रिक्तियां हैं। 27 विषयों का विषयवार और विश्वविद्यालयवार ब्योरा रोस्टर क्लियरेंस के साथ भेजा गया है। विश्वविद्यालय आयोग से कहा गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू करें। इस पर विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने नोटिस जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि इस मामले में हाइकोर्ट से आदेश पारित होने के बाद ही संशोधित रोस्टर के अनुसार विषयवार और विश्वविद्यालयवार असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी।

4000 से अधिक पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी बहाली।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के 4108 खाली पदों पर जल्द नियुक्ति हो सकती है। इनमें 755 बैकलॉग वाली रिक्तियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक की ओर से इस प्रस्ताव पर मुहर लगायी जा चुकी है। जिसके बाद इसे बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग को पूरे विस्तृत ब्योरे के साथ भेजा गया है। इसमें इन पदों के विषयवार जानकारी के साथ भेजा गया है। दरअसल, आयोग से अनुरोध किया गया है कि सभी विश्वविद्यालया में असिस्टेंट प्रोफेसरों के खाली पदों को अतिशीघ्र भरा जाए।

Bihar Professor Bharti 2023 – Overview  

Post About 

Professor Vacancy 2023 

Launched By  SHIKSHA SEVA 
Article About 

Bihar Professor Bharti 2023 

Official Website  Click Here

बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग का विज्ञापन।

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने नोटिस जारी कर कहा कि ‘शिक्षा विभाग से प्राप्त अधियाचना (Requisition) के आधार पर बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने नियमित के लिए विषयवार और विश्वविद्यालयवार रिक्तियां विज्ञापित की थी। विभिन्न विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति और कुल 4638 (चार हजार छह सौ अड़तीस) के लिए 52 विषयों में घटक महाविद्यालय आरक्षण श्रेणियों के अनुसार रिक्तियां। 27 विषयों के लिए चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। आयोग और सिफारिशें भी शिक्षा को भेज दी गई हैं।’

माननीय उच्च न्यायालय, पटना के आदेश दिनांक 24.02.2023 के आलोक में सी.डब्लू.जे.सी. क्रमांक- 8932/2020, 8817/2020, 5853/2021, 17074/2022, 433/2021 में, और 226/2023 और संबंधित एल.पी.ए. क्रमांक 604/2023, 622/2023, 832/2023, 833/2023, 834/2023, 835/2023, 836/2023, 890/2023 और 1007/2023 उक्त विज्ञापन की शर्तों को यथावत रखते हुए आयोग को बैकलॉग सहित विषयवार संशोधित रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। शेष विषय शिक्षा विभाग, बिहार सरकार से पत्र संख्या 15/सी 2- द्वारा 13 पारंपरिक विश्वविद्यालयों से प्राप्त 239/2023-4277 दिनांक-22-11-2023 जिसका विवरण देखा जा सकता है।

इस संबंध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग कोई नया आवेदन आमंत्रित नहीं किया जाएगा और आयोग केवल उस पर विचार करेगा। इससे पहले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन प्राप्त हुए थे।

आरक्षण के मसले पर रूक गई नियुक्ति।

पटना हाइकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर की तीन साल से चल रही इस प्रक्रिया को एक याचिका के बाद रोक दिया था। इसमें कहा था कि कुल नियुक्तियों में सामान्य वर्ग का आरक्षण 50 फीसदी से कम है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग से जवाब मांगा गया। इस पर विभाग जवाब दिया कि कुल रिक्तियों में बैकलॉग की रिक्तियां भी समाहित हैं। कोर्ट ने कहा था कि बैकलॉग और चालू रिक्तियां अलग-अलग बताई जाए। हाल ही में विभाग ने एक लिखित जवाब कोर्ट में पेश भी किया है।

Disclaimer:- हमारे द्वारा दिया गया यह जानकारी हम और हमारी टीम आप तक पहुंचाती है हमारा उद्देश्य है शिक्षा जानकारी, सरकारी योजना, लेटेस्ट जॉब तथा डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाना है, जिससे आप इसके बारे में अच्छी तरह जान सके, इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा।

धन्यवाद!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!