Star Bseb

हमारे WhatsApp Group में जुड़ें  👉

Star Bseb

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Join Telegram group Join Now

Bihar Politics 2024 Update: Bihar Politics 2024 बिहार में फिर नीतीश सरकार! नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली सीएम पद की शपथ, सम्राट और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम। 

Bihar Politics 2024 Update: Bihar Politics 2024 बिहार में फिर नीतीश सरकार नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली सीएम पद की शपथ, सम्राट और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम। 

Bihar Politics 2024 Update:

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें रविवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें 3 बीजेपी, 3 जेडीयू, 1 हम और एक निर्दलीय शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

Bihar Politics 2024 Overview

Name of the Article  Bihar Politics 2024 Update
Type of the Article बिहार में फिर नीतीश सरकार
OFFICIAL WEBSITE Star Gurukul 
Detailed Information  Please Read The Article Completely

8 मंत्रियों ने भी ली शपथ:

शपथ लेने वाले मंत्रियों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बीजेपी से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार शामिल हैं। जबकि जेडीयू के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार के अलावा हम के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें:- https://stargurukul.com/high-court-decision-update/

इससे पहले रविवार को नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (आई.एन.डी.आई.ए.) और ग्रैंड अलायंस की स्थिति के बारे में अच्छा महसूस नहीं हो रहा था, इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ एक नया गठबंधन बनाने और नई सरकार बनाने का फैसला किया। नीतीश 18 महीने पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को छोड़कर ग्रैंड अलायंस में शामिल हो गए थे।

राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश ने कहा, “मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है,अब तक जो सरकार थी वह खत्म हो गई है।” उन्होंने कहा कि वह महागठबंधन से अलग होकर नया गठबंधन बनाएंगे। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, नीतीश ने कहा, -‘मेरी पार्टी के लोगों से जो राय मुझे मिल रही है, उसके मुताबिक मैंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है’। 

उन्होंने कहा, ”हमने पिछले गठबंधन (एनडीए) को छोड़कर नया गठबंधन बनाया था लेकिन इसमें स्थितियां ठीक नहीं लग रही थीं। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव निवर्तमान सरकार में उप मुख्यमंत्री थे और उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव कैबिनेट मंत्री थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल पर कहा कि उन्हें इसका पहले से ही अनुमान था। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि देश में कई लोग हैं जो ‘आया राम गया राम’ कहते हैं।

ये भी पढ़ें:- https://stargurukul.com/bihar-sampark-kranti-express-train-new-route-update/

बता दें कि अगस्त 2022 में नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हुए थे।तब उन्होंने बीजेपी पर जेडीयू को बांटने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उससे नाता तोड़ लिया था। उन्होंने महागठबंधन के साथ नई सरकार बनाई जिसमें राजद, कांग्रेस और तीन वामपंथी दल भी शामिल थे।

नीतीश कुमार के नाम रिकॉर्ड कायम :

रविवार को नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। ऐसा करने वाले वह राज्य और देश के पहले नेता हैं।देश में ऐसा कोई नेता अब तक नहीं हुआ, जो इतनी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो। बीते दो दशक के अंदर बिहार में नितीश कुमार गठबंधन बदलते रहे और सत्ता में भी बने रहे।

Some important link

Joining  my WhatsApp Click Here 
Joining my telegram Click Here 
SHIKSHASEWA Click Here 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!