Star Bseb

हमारे WhatsApp Group में जुड़ें  👉

Star Bseb

WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Join Telegram group Join Now

Bihar News Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे 2 लाख रुपये।

Bihar News Update: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को मिलेंगे 2 लाख रुपये।

Bihar News Update

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के 94 लाख गरीब परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 2 लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण बढ़ाने के पक्ष में हैं।

बिहार सरकार अगले पांच वर्षों में गरीब परिवारों पर ढाई लाख करोड़ रुपए खर्च करीगी। इसमें राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को दो-दो लाख देने के अलावा जमीन के लिए आवासहीन परिवारों को घर बनाने के लिए 40 हजार रुपए अधिक देने की योजना शामिल है। प्रदेश में 2 करोड़ 76 लाख परिवार हैं। इनमें से 59.13 फीसदी के पास पक्का मकान है जबकि 39 लाख परिवार झोपड़ी में रहते हैं।

Bihar News Update  -Overview 

Post About 

Bihar News 

Launched By  SHIKSHA SEVA 
Article About 

Bihar News Update 

Official Website  Click Here

63 हजार 850 परिवार आवासहीन हैं।  सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हर साल 50-50 हजार करोड़ रुपए खर्च करने की योजना है। राज्य सरकार इसकी कार्ययोजना बना रही है। हालांकि उन्होंने इसके लिए केन्द्र से भी मदद मांगी और कहा कि वह यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दे तो बिहार यह काम दो से ढाई वर्षों में ही कर सकता है।

सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि देश में पहली बार जाति आधारित गणना में आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति से अवगत किया गया है। एक-एक जाति, एक-एक इलाके की जानकारी दी गयी है। जाति आधारित गणना की रिपोर्ट से यह प्रमाणित होता है कि राज्य सरकार के कार्यों का हर क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। खासकर महिला उत्थान में काफी काम हुआ है. महिला साक्षरता में वृद्धि इसे प्रमाणित करते है। वर्ष 2011 में साक्षरता दर 61.8 फीसदी था जो अब 79.70 फीसदी हो गया है। महिला साक्षरता 51.5 फीसदी से बढ़कर 73.91 फीसदी पर पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे तो इस पर 1990 से ही काम कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने उन्हें एक घंटा तक इस मुद्दे पर समझाया था। उसके बाद वे अपने नेता मधु लिमये से मिले। वहां पर तत्कालीन वित्त मंत्री मधु दंडवते से भी मुलाकात हुई। सबने सहमति व्यक्त की। तब प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह से बात की गयी। उन्होंने बताया कि जनगणना का काम आगे बढ़ गया है। लिहाजा कुछ नहीं हो सकता। इसके बाद भी मेरा अभियान थमा नहीं।

Disclaimer:- हमारे द्वारा दिया गया यह जानकारी हम और हमारी टीम आप तक पहुंचाती है हमारा उद्देश्य है शिक्षा जानकारी, सरकारी योजना, लेटेस्ट जॉब तथा डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाना है, जिससे आप इसके बारे में अच्छी तरह जान सके, इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा। धन्यवाद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!